फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 77 kg horns of Sambhar recovered

Chitrakoot News: सांभर की 77 किलो सींग से भरे बरामद

Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 77 kg horns of Sambhar recovered
फोटो-9 व 9 आर- मानिकपुर स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में बरामद सांभर की सींग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से तस्करी के लिए ले जा रहे सांभर की 77 किलो सींग आरपीएफ ने बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस के आते ही भाग निकले। काफी देर तक आरोपियों की तलाश के बाद जब कोई आरोपी नहीं मिला तो आरपीएफ ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इसे सौंप दिया। अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इटारसी से इलाहाबाद जाने वाली 11117 इटारसी पैसेंजर ट्रेन बुधवार को मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हुई। इस ट्रेन का यहां लगभग एक घंटे तक का ठहराव है। इसी बीच आरपीएफ प्रभारी सचिन राठी टीम के साथ प्लेटफार्म व ट्रेन की बोगियों की जांच कर रहे थे। एक जनरल बोगी में दो बोरे रखे मिले। कुछ दूरी में ही दो युवक मौजूद थे, लेकिन पुलिस को देखते ही वहां से चले गए।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि शक होने पर बोरे खोले गए तो उसमें सांभर की सींग मिली। उन्होंने बताया कि यह सब तस्करी के लिए शिकारी अन्य जिले में ले जाकर बेचते हैं। दोनों बोरे की थाना परिसर में तौल कराई गई तो कुल 77 किलो सींग मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी कृष्ण पाल द्विवेदी को सूचना दी गई। वह टीम के साथ थाने पहुंचे और बताया कि यह तस्करी का ही मामला है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 10 लाख रुपये है। इसे वन विभाग के सुपुर्द कर आरपीएफ ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed