{"_id":"62ec0fa05b1da938562ef1eb","slug":"chitrakoot-59-percent-voting-in-gauri-s-village-more-participation-of-women-counting-of-votes-today-chitrakoot-news-knp711242334","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : डाकू गौरी के गांव में 59 प्रतिशत मतदान, महिलाओं की ज्यादा भागीदारी, आज मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : डाकू गौरी के गांव में 59 प्रतिशत मतदान, महिलाओं की ज्यादा भागीदारी, आज मतों की गिनती
विज्ञापन
फोटो-15- ददरी माफी गांव में मतदान के दौरान लगी मतदाताओं की लाइन । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर विकास खंड के मारे गए कुख्यात डाकू गौरी यादव के ददरी माफी गांव में प्रधान पद के उपचुनाव में जमकर वोट बरसे। गांव के दोनों बूथों में सुबह से ही लाइन लगी रही। खासकर महिला मतदाताओं ने खूब भागीदारी की। कुछ मतदाताओं ने फर्जी मतदान की शिकायत की। इसे लेकर पुलिस टीम बूथ के पास पहुंची और जांच पड़ताल कराई। छह दावेदारों में दो महिला भी हैं। इसमें एक दिवंगत प्रधान की पत्नी शामिल हैं। कुल 59 प्रतिशत मतदान हुआ। शुक्रवार को मानिकपुर के ब्लॉक परिसर में मतगणना होगी।
ग्राम पंचायत के ददरी माफी गांव में प्रधान पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। दो बूथों में कुल 2752 मतदाताओं में छोटी बेलहरी के बूथ में 58.77 प्रतिशत और ददरी माफी के बूथ में 60.52 प्रतिशत मत पड़े। मतदान के दौरान कुछ मतदाताओं को बूथ से यह कहकर लौटाया गया कि उनका मत पड़ चुका है। बाहर आकर इन मतदाताओं ने फर्जी मतदान के आरोप लगाए। इस पर बहिलपुरवा थाना प्रभारी इंद्रजीत गौतम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर इन मतदाताओं के मत डलवाए। इससे लगभग आधे घंटे तक मतदान की गति में प्रभाव पड़ा। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में ददरी माफी गांव में प्रधान पद पर मनीष यादव ने जीत हासिल की थी। उनका आकस्मिक निधन होने पर यह उपचुनाव हुआ।
गौरतलब है कि इसी गांव की प्रधान डाकू गौरी यादव की मां राजरानी रह चुकी हैं, जिन्होंने इस बार के चुनाव में नामांकन नहीं कराया। आरओ समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया और सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्णदत्त ने बताया कि कुल 59 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में मानिकपुर ब्लॉक परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए स्ट्रांग रूम के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। मतगणना के लिए टेबल लगा दी गई है।
विज्ञापन
त्रिकोणीय मुकाबला में बद्री, रानी, संतोष आगे
कुल छह प्रत्याशी के बीच यह मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार जताए गए हैं। इसमें दिवंगत प्रधान मनीष की पत्नी रानीदेवी से बद्री पटेल की सीधी टक्कर है। मतदान के दौरान संतोष कुमार के नाम की भी खूब बयार चली। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबला बताया गया है। इसके अलावा जिले में तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सदर विकास खंड के बंदरी, शिवरामपुर, भौरी में तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मुरका, छिवलहा, इटौरा, सुरसेन, बराहमाफी, ऐंचवारा, बगरेही, समेरदहा में भी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।