{"_id":"636fe5adeae0da62f47d8734","slug":"chitrakoot-35354-cases-settled-in-national-lok-adalat-chitrakoot-news-knp727976254","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 35354 मुकदमों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 35354 मुकदमों का निस्तारण
विज्ञापन
फोटो-13- राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज विष्णु कुमार शर्मा व मौजूद अन्य जज। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सुलह समझौते से 35254 मुकदमों का निस्तारण हुआ। इसमें परिवार न्यायालय ने 13 जोड़ों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया।
न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों ने 1587 वाद निस्तरित किए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामकृपाल ने सुलह समझौते के आधार पर 13 जोड़ों के मुकदमे समाप्त कराए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों के अलावा 33667 मामलों का निस्तारण राजस्व व अन्य विभागों ने किया।
मोटर दुघर्टना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी दिनेश चंद्र, अपर जिला जज रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजय के लाल, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट दीप नारायण तिवारी, त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज विनीत नारायण पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सिविल जज सुशील कुमार वर्मा, सिविल जज सोनम गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट वसुंधरा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेेट संघमित्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी भी मौजूद रहे।