फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 20 lakh devotees prayed for happiness and prosperity in the circumambulation by donating lamps

20 लाख श्रद्धालुओं ने दीपदान कर लगाई परिक्रमा में मांगी सुख समृद्धि की कामना

Mon, 24 Oct 2022 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 20 lakh devotees prayed for happiness and prosperity in the circumambulation by donating lamps
फोटो- 13- दीपदान मेले में मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए रामघाट पर मौजूद श्रद्घालुओं की भीड़। संवा - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सोमवती अमावस्या पर दीपदान मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। यूपी और एमपी क्षेत्र के 20 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर रामघाट पर दीपदान किया। चारों ओर टिमटिमाते दीपक चित्रकूट तीर्थ स्थल पर अद्भुत दीपदान मेले का संदेश देते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मंदाकिनी तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदनाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद दीपदान कर परिवार और समाज की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर देर रात तक यह नजारा देखते ही बना। अन्य तीर्थ स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा भी लगाई। मेला क्षेत्र्
विज्ञापन

ा में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यूपी और एपी क्षेत्र में करीब 3,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 23 सेक्टर और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। एलआइयू व डाग स्क्वॉड टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवारी की धूम रही। विभिन्न जिलों से आई कई टोलियां हाथ में लाठी और मोरपंख लेकर दिवारी नृत्य करती रहीं। उनके करतब देख लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। इनकी टोलियों की जिले वार प्रतियोगिता भी हो रही है। भरत मिलाप मंदिर में दिवारी नृत्य देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे।
मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी की जा रही है। सोमवार की रात मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की जानकारी मिलने पर डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अतुल शर्मा, सतना डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता रामघाट से लेकर कामदनाथ मंदिर के आसपास डेरा जमाए रहे।

श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर मठ मंदिरों के माध्यम से भंडारे का आयोजन किया गया। तुलसीपीठ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तरफ से श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा रहा है। इसी तरह से अन्य मठ मंदिरों में भी प्रसाद बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed