फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 19 secretaries withheld salary

चित्रकूट : 19 सचिवों को रोका गया वेतन

Thu, 08 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 19 secretaries withheld salary
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने सरकारी कामों में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में शून्य प्रगति पाए जाने पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम विश्वकर्मा ने 19 सचिवों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 38 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। इसमें अपेक्षित प्रगति न लाने वाले ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का आदेश दिया है और संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रभावी अनुसरण न करने पर कठोर चेतावनी दी गई है। 19 सचिवों का वेतन रोका गया है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed