{"_id":"65147a7d2d1346385f0a9ef6","slug":"child-dies-after-falling-into-tank-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1920-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: टैंक में गिरकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: टैंक में गिरकर बालक की मौत
Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बूढ़ा सेमरवार गांव में घर से निकला बालक निर्माणाधीन टैंक में डूब गया। दूसरे दिन उसका शव टैंक से मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने टैंक बनवाने वाले ग्रामीण पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा गांव निवासी लवकुश ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को उसका छह वर्षीय पुत्र सनी घर से निकल गया था। उस समय परिजन खेत में थे। शाम को करीब छह बजे उसकी मां घर लौटी तो पुत्र के घर में न मिलने पर खोजबीन की। नदी, तालाब, कुंआ आदि जगहों में देखा, किंतु देर रात तक पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने कोतवाली में इसकी सूचना भी दी।
बुधवार की सुबह निर्माणाधीन घर के गृहस्वामी राजेंद्र की पत्नी फूला ने जब बालक का शव शौचालय के टैंक में उतराता देखा तो जानकारी दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक कक्षा एक में पढ़ता था। दो भाईयों में छोटा था। पिता कृषि कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
--