फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chief Minister will be in Dharmanagari for 24 hours

धर्मनगरी में लगभग 24 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 18 Oct 2017 10:55 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 18 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will be in Dharmanagari for 24 hours
डांक बंगले का निरीक्षण करते डीएम शिवाकांत द्विवेदी - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दो दिवसीय धर्मनगरी क ा दौरा तय हो गया है। शासन से जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत 22 अक्टूबर को वह हमीरपुर से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन खोह के हेलीपैड में शाम पांच बजकर 15 मिनट पर उतरेंगें। पांच बजकर 30 मिनट पर लोक निर्माण विभाग के डॉक बंगले पहुंचेगे। 20 मिनट आराम करने के बाद डॉक बंगले से पांच बजकर 50 मिनट पर सीतापुर के लिए प्रस्थान करेंगें। छह बजकर 10 मिनट पर रामघाट स्थित मत्यगजेन्द्रनाथ के दर्शन करेंगें। इसके बाद मंदाकिनी की गंगा आरती करेंगें। रामघाट के पास ही छह बजकर 50 मिनट पर साधू संतों से भेट करेंगें । सात बजकर 20 मिनट पर रामघाट से डाक बंगले के लिए प्रस्थान कर सात बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे। सात बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रीय रामायण मेला के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।

   दूसरे दिन 23 अक्टूबर को सुबह सात बजे डाक बंगले से प्रस्थान करेंगे। भगवान कामदगिरी मुखारबिंद द्वितीय द्वार का सात बजकर 25 मिनट पर दर्शन करेंगे। दर्शन करने के बाद नौ बजकर 25 मिनट तक भगवान कामदगिरी की परिक्रमा लगाएंगे। परिक्रमा खत्म होने के बाद सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर लोक निर्माण विभाग के डाकबंगलें पहुंचेंगे। आधा घंटे का समय उनके लिए आरक्षित रखा गया है। डांक बंगले में ही 10 बजकर 45 मिनट पर जनप्रतिनिधियों से मिलेेेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से भेट करेंगे।
विज्ञापन


 इसके बाद सुबह 11 बजे प्रस्थान कलक्ट्रेट परिसर के लिए निकलेंगे। 11 बजकर 10 से लेकर 11 बजकर 50 मिनट तक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेेंगे। 12 बजे सदर विकास खंड के बनाड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेंगें वहां एक बजे तक निरीक्षण करेंगे। एक बजकर 30 मिनट तक फिर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बगले के लिए प्रस्थान करेंगे। एक बजकर 45 मिनट से दो बजकर 45 मिनट तक आरक्षित रखा गया है। तीन बजे से पुलिस लाइन खोह स्थित मैदान में किसान ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को प्रमाण पत्र वितरिंत करेंगे। विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम चार बजे तक चलेगा। चार बजकर 10 मिनट पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के बाद से लेकर उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की पूरी तैयारी की जा रही है। डांक बंगले की साज सज्जा के अलावा हर प्रस्तावित स्थल पर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed