फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chhatrapati Shahuji Maharaj had expressed the hope of social change

Chitrakoot News: छत्रपति शाहूजी महाराज ने जताई थी सामाजिक परिवर्तन की अलख

Thu, 27 Jul 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shahuji Maharaj had expressed the hope of social change
चित्रकूट। छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली के मेधावी युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व सांसद समेत अन्य प्रतिनिधियों ने शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि शाहूजी महाराज ने कोल्हापुर राज्य में शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के लोगों को सत्ता में भागीदारी देकर सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाई थी। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नीति पर चलकर छत्रपति शाहूजी के सपनों को साकार कर रही है। मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि शाहूजी महाराज ने शिक्षा की अलख जगाकर समाज के दबे कुचले वर्ग के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा और समानता के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान यूपी बोर्ड की परीक्षा में टाप करने वाले छात्र-छात्राओं व प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल रहे क्षेत्र के युवाओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद सभी विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर रंजना उपाध्याय, सुनील पटेल, राजेश पटेल, सुधीर पटेल, रामबाबू गुप्ता, आरडी सिंह, रवि त्रिपाठी, कमलेश कुमार मिश्रा, आशीष रघुवंशी, अभिलाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed