फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chetwani sent notice to 77 accountants

77 लेखपालों को नोटिस भेज दी चेतवानी

Fri, 20 Dec 2019 08:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Chetwani sent notice to 77 accountants
फोटो- 2- निलंबित लेखपालों का साथी लेखपालों ने माला पहनाकर धरना स्थल पर सम्मान किया - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर वेतन विसंगति को लेकर लेखपालों की चल रही हड़ताल में 77 लेखपालों को प्रशासन की तरफ से और नोटिस भेजी गई है। इसके पहले 11 लेखपालों को निलंबित किया गया है। इसके बावजूद लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी है। कार्य बहिष्कार कर धरने में लेखपालों ने शुक्रवार को निलंबित लेखपालों को माला पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि उनके निलंबन की भी लड़ाई सीधे प्रशासन से लड़ी जाएगी। किसी भी सूरत में अपनी मांग पूरी न होने तक आंदोलन से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

वेतन विसंगति सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल चल रही है। जिसको लेकर सरकार के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार 70 लेखपालों को नोटिस भेजी गई है। इसके पहले 11 लेखपालों को निलंबित किया गया है। वही निलंबित लेखपाल जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, तहसील अध्यक्ष कर्वी पुरुषोत्तम शुक्ल, व्यासनारायण पांडेय, उमाकांत पांडेय मानिकपुर, शारदा प्रसाद, अरवाज सिद्धीकी, राजकुमार वर्मा, कमल किशोर, रावेंद्र सिंह, अजय कुमार, रामचंद्र है। जिनको लेखपालों ने माला पहनाकर स्वागत किया। लेखपालों ने बताया कि लेखपालों का कार्य बहिष्कार व धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, लेखपाल संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कछवाह, चंद्रभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed