फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chefs out performance rally

रसोईयों ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Mon, 18 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chefs out performance rally
राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट संगठन के तत्वावधान में सोमवार को जिले की रसोईयों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। हाथों में छलनी, बेलन लेकर रसोईयों ने मानदेय व मानसिक शोषण के मुद्दों को उठाया। समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जोगेंद्र राय ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान से जीवन जीने का अधिकार और काम के बदले उचित मजदूरी पाने का हक है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में रसोईयों को जो मानदेय मिल रहा है। वह बहुत कम है। उन्होंने रसोईयों को प्रतिमाह छह हजार रुपये मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश संयोजक रमेश चंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार एमडीएम योजना को एनजीओ को देने की तैयारी कर रहा है। संगठन इसका विरोध करता है और आने वाले दिनों में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें रसोईयों का मानदेय भुगतान समय पर कराने, मिड डे मिल में भ्रष्टाचार को रोकने, हर साल होने वाले रसोईयों के चयन को खत्म कर उन्हें स्थायी किए जाने आदि की मांग की गई। इस मौके पर कमला देवी, राजरानी, उर्मिला देवी, सीता राम, राम सजीवन, सूर्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed