{"_id":"66bfc74df744c6a76d006964","slug":"celebration-of-independence-day-from-cities-to-villages-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108898-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शहर से गांवों तक आजादी के जश्न की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शहर से गांवों तक आजादी के जश्न की धूम
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने ध्वजारोहण किया। सीतापुर कस्बे के पर्यटन कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। साधु-संतों के साथ डीएम और एसपी भी शामिल रहे। स्कूल कॉलेजों में सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। पुलिस लाइंस में एसपी अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कोतवाली कवी, थाना पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ, बहिलपुरवा, रैपुरा, राजापुर, भरतकूप बरगढ़ थाने में भी ध्वजारोहण किया गया।
सहज गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शशिबाला सिंह, सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर के प्रबंधक जेपी पटेल, स्व. रघुवीर प्रसाद इंटर कॉलेज पहाड़ी की प्रधानाचार्य वंदना कुमारी, पालेश्वर नाथ पहाड़ी के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
गया प्रसाद महाविद्यालय सीतापुर कस्बा, छत्रपति साहू जी महिला विद्यालय, रंगौली इंटर कॉलेज, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, श्रीजी इंटरनेशनल, सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर शंकर बाजार, बैजनाथ भारद्वाज इंटर कॉलेज, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, श्रीजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुए। हनुमानधारा स्थित रोपवे पर भी ध्वजारोहण किया गया।
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, कांग्रेस कार्यालय में कुशल सिंह पटेल, सपा कार्यालय मेें शिवशंकर सिंह यादव व बसपा कार्यालय में शिवबाबू ने राष्ट्रध्वज फहराया।