फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CCTV was searched to catch the miscreants

Chitrakoot News: बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाले

Tue, 28 May 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 28 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
CCTV was searched to catch the miscreants
मानिकपुर(चित्रकूट)। गुटखा व्यापारियों के साथ लूट करने वाले चार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम ने सतना व प्रयागराज की ओर जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दावा किया गया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं लेकिन, बदमाशों की कोई जानकारी नहीं हुई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर के आर्यनगर निवासी गुटखा व्यापारी हंसराज केसरवानी व दिलीप केसरवानी को शनिवार सुबह बाइक से गुटखा खरीदारी करते जाते समय कल्याणगढ़ के जंगल में दो बाइक से आए चार बदमाशों ने चाकू दिखा व आंख में मिर्ची झोंककर साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी अरूण कुमार सिंह ने खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की है। सोमवार को इन टीमों ने कुछ स्थानों पर छापेमारी की। शक के आधार पर दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। इसके अलावा जांच टीम ने सतना व प्रयागराज की ओर जाने वाले मार्ग के कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए जांच टीम लगातार प्रयास कर रही है। कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed