{"_id":"5fa2e2518ebc3e9bbf6b4537","slug":"cbi-took-je-and-driver-with-prayagraj-chitrakutt-news-knp592459073","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: जेई व चालक को सीबीआई साथ ले गई प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: जेई व चालक को सीबीआई साथ ले गई प्रयागराज
विज्ञापन
चित्रकूट। युवती की खुदकुशी मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने बुधवार को सिंचाई विभाग के एई को घर भेज दिया, जबकि जेई और उसके चालक को जांच के लिए प्रयागराज ले गई है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई इसी से जुड़े एक और मामले की भी जांच कर रही है।
उधर, सीबीआई के जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सिंचाई विभाग कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हें। अधिशासी अभियंता बस यही कहते हैं कि विभागीय मामला नहीं है।
दिल्ली से आई सीबीआई टीम मुख्यालय में सिंचाई विभाग के दो इंजीनियरों और उनके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला युवती की खुदकुशी से जुड़ा बताया जा रहा है। टीम ने घटना से जुडे़ तथ्यों को सबूत बनाने के लिए मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सोमवार से जांच कर रही टीम ने बुधवार को एई आरपी वर्मा को घर भेज दिया है। बताया जाता है कि मामले में उनकी संलिप्तता नहीं मिली है। उन्हें जेई रामभवन के सीनियर और विभागीय होने के कारण जांच में सहयोग करने को रखा था।
उधर, सीबीआई टीम जांच के दौरान कुछ अन्य तथ्य सामने आने पर जेई और चालक को साथ लेकर प्रयागराज रवाना हो गई है। माना जा रहा है कि इस मामले के तार प्रयागराज से भी जुडे़ हैं। उधर, सीबीआई जांच के चलते सिंचाई विभाग में तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा।
कार्यालय में सभी अधिकारी और कर्मचारी तो मौजूद रहे, लेकिन बस सीबीआई टीम की जांच पर ही चर्चा करते रहे। अधिशासी अभियंता बीबी सिंह का यही कहना था कि उनके विभाग का मामला नहीं है। सीबीआई जेई से संबंधित किसी अन्य मामले की जांच के लिए आई थी।
मोबाइल पर अश्लील वीडियो वायरल करने की जांच
अभी तक माना जा रहा है कि जेई रामभवन और चालक अभय कुमार के खिलाफ मुख्यालय से सटे एक गांव की युवती की खुदकुशी के मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अब एक और मामला भी बताया जा रहा है। यह मामला मोबाइल पर अश्लील वीडियो वायरल करने का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाए गए फोटो पर आपत्ति जताई गई है।
किसी माध्यम से यह वीडियो जेई के मोबाइल तक पहुंचा था। इसके बाद जेई ने अपना मोबाइल चालक अभय को दे दिया। चालक के मोबाइल से यह वीडियो कई जगह वायरल हुआ है। इसकी जांच करने सीबीआई टीम चित्रकूट आ गई। पुलिस व विभागीय सूत्रों के अनुसार इसी कारण जेई के चालक को सीबीआई की टीम तलाश कर रही थी।
रात में भेजा घर सुबह फिर बुलाया
सीबीआई ने मंगलवार को जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद दोनों इंजीनियरों और चालक को देर शाम उनके घर भेज दिया था, लेकिन सभी के मोबाइल पास रखे थे। साथ ही चेतावनी दी थी कि कहीं जाने का प्रयास न करें, जांच में सहयोग करें।
जेई और चालक ने भी खुद को निर्दोष बताकर जांच में पूरा सहयोग करने को कहा। बुधवार की सुबह जेई और चालक को सीबीआई टीम ने बुलाया पर एई को नहीं बुलाया।