{"_id":"5fc52e518ebc3ec5ed5ac8a1","slug":"case-filed-against-two-for-viral-audio-chitrakutt-news-knp597254857","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः वायरल ऑडियो के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः वायरल ऑडियो के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए ऑडियो के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्रशासन की छवि खराब करने व मानहानि की रिपोर्ट राजापुर थाने में दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि वायरल ऑडियो में राजापुर क्षेत्र के एक बालू घाट संचालक व ढुलान में लगे वाहन मालिक की बातचीत हो रही है। इसमें रुपयों के लेनदेन को लेकर अधिकारियों व एक कर्मचारी का भी जिक्र किया गया है।
सोमवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच कराने व ऑडियो की तहकीकात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने राजापुर थाने में विवेक कुमार व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इस मामले मेें थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि कार्रवाई शुरू हो गई है। इस ऑडियो की मूल प्रति प्राप्त करने का प्रयास है। इसके बाद ऑडियो में जिसकी आवाज है उनसे पूछताछ होगी और सबूतों का मिलान किया जाएगा।