{"_id":"600b08058ebc3e328441b16c","slug":"car-of-accused-of-double-murder-recovered-chitrakutt-news-knp607399024","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: दोहरे हत्याकांड के आरोपी की कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: दोहरे हत्याकांड के आरोपी की कार बरामद
विज्ञापन
चित्रकूूट। शराब कारोबारी व उसकी महिला मित्र की हत्या के आरोपी स्कूल संचालक पुष्पराज सिंह को रिमांड पर लेकर सतना पुलिस शुक्रवार को चित्रकूट पहुंची। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार को कर्वी के पास से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर प्रयागराज चली गई।
नया गांव थाना अंतर्गत गुप्त गोदावरी के पास बीते रविवार को कार सवार शराब कारोबारी अनुज दीक्षित और उसकी महिला मित्र सतना निवासी प्रिया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में युवती के परिजनों ने सतना के स्कूल संचालक पुष्पराज सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को देर शाम आरोपी ने नाटकीय ढंग से सतना थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। बृहस्पतिवार को अदालत से आरोपी की पांच दिन की रिमांड मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार को उसे लेकर चित्रकूट पहुंची। कई घंटे की पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कर्वी शहर के पास से उसकी कार बरामद की गई।
विज्ञापन
माना जा रहा कि इसी कार में बैठकर आरोपी ने शराब कारोबारी का पीछा किया था और हत्या के दौरान इसका प्रयोग भी किया। कार पुष्पराज सिंह की ही बताई गई है। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे कई और राज जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नया गांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी आरोपी को लेकर चित्रकूट से राजापुर होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा कि हत्यारोपी इसी रास्ते से प्रयागराज पहुंचा था और फिर इसके बाद मैहर पहुंचा। 20 जनवरी को मैहर से ही सतना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था।