फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Captive land sale deed is charged with

बंधक बनाकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Thu, 04 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 04 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

वंशरूप का पुरवा मजरा भौंरी निवासी विष्णु कुमार ने

विज्ञापन
भौैंरी के दो भाइयों और कुछ अन्य लोगों पर बंधक बनाकर जमीन अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने थाना रैपुरा थाने में रजिस्टर्ड डाक से शिकायत की है। उधर, एसओ शैल कुमार का कहना है कि उन्हें अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है।

विष्णु ने बताया कि एक पार्टी का नेता बताने वाला युवक अपने भाइयों और कुछ अन्य लोगों के साथ उसे और उसके भाई को 22 मई को समाजवादी पेंशन दिलाने के बहाने लिवा ले गया था। आरोप लगाया कि रात में हम दोनों को शराब पिलाई और फिर तमंचा दिखाकर रजिस्ट्री कराने की धमकी दी।

अगले दिन ये लोग उसे रजिस्ट्री आफिस ले गए और जबरन जमीन का बैनामा करा लिया। उसने मामले की जांच कराने और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। उधर, एसओ ने बताया कि अभी उनको इस संबंध में कोई शिकायती पत्र या तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed