फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Candidates who came to take the exam are troubled, arbitrary charges are being levied on hotel and rent.

Chitrakoot News: परीक्षा देने आए परीक्षार्थी परेशान, होटल और किराए में मनमानी वसूली

Sat, 14 Mar 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 14 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Candidates who came to take the exam are troubled, arbitrary charges are being levied on hotel and rent.
फोटो 14सीकेटीपी 28 परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
चित्रकूट। यूपी पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को मुसीबतों से गुजरना पड़ा। शुक्रवार रात को अधिकांश परीक्षार्थी ट्रेन या फिर बसों से पहुंच गए थे। पहले तो उन्हें सफर में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। बाद में धर्मनगरी में उनसे ऑटो व होटल संचालकों ने मनमाना किराया वसूला। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ा। कई परीक्षार्थियों को मजबूरन रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। इनमें शहर में चार केंद्र व ग्रामीण अंचलों में तीन केंद्र शामिल रहे। इस परीक्षा में शामिल होने को प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर व बांदा जनपद के परीक्षार्थी आए थे। ज्यादातर परीक्षार्थी शुक्रवार रात को पहुंच गए थे। इन परीक्षार्थियों को चित्रकूट पहुंचने के लिए ट्रेनों व बसों का सहारा लेना पड़ा। ट्रेन और बसों के सफर में भारी भीड़ थी। इससे परीक्षार्थियों को परेशानियां हुईं। यहां पहुंचने पर पहले होटल की तलाश में ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। बाद में रही सही कसर होटल संचालकों ने कमरा देने में पूरी कर दी। होटल संचालकों ने कमरों के रेट करीब-करीब दोगुना कर दिए। इससे परीक्षार्थियों को अधिक रुपये खर्च करने पड़े। किसी के पास कम रुपये थे तो वह रेलवे स्टेशन पर ही रात में रुका रहा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ निवासी मनीष साहू ने बताया कि ट्रेन से कर्वी आया हूं, भीड़ अधिक होने पर बैठने तक की जगह नहीं मिली। खड़े होकर सफर करना पड़ा। फतेहपुर निवासी अमन सिंह का कहना है कि बस से आया और होटल की तलाश में सीतापुर पहुंचा। वहां पर एक होटल संचालक ने कमरे के रेट बढ़ा कर बताया। मजबूरी में रुकना पड़ा। बांदा निवासी माया देवी ने बताया कि परीक्षा केंद्र में रुमाल, पर्स सहित अन्य सभी सामान केंद्र के बाहर रखवा दिया गया था। वहीं फतेहपुर निवासी नागेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र में पहुंचने में रोडवेज बस न होने से अधिक परेशानियां हुई हैं। ऑटो व ई रिक्शा चालकों ने मनमानी किराया वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो 14सीकेटीपी 28 परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
फोटो 14सीकेटीपी 29 सीएसआई केंद्र के बाहर खड़े अभिभावक। संवाद
फोटो 14सीकेटीपी 29 रतन इंटर कॉलेज भौरी का निरीक्षण करते डीएम व एसपी व अन्य। संवाद
यूपी एसआई की परीक्षा 1502 ने छोड़ी
चित्रकूट। यूपी पुलिस परीक्षा में शनिवार को दोनों पालियों में 1502 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं 3778 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान आसपास की दुकानें बंद रहीं।

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में चित्रकूट इंटर कॉलेज, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया, कृषक इंटर कॉलेज, श्री गंगा प्रसाद जन सेवा इंटर कॉलेज शंकर बाजार में 480-480, पालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर में 240-240 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 2640 में 1857 उपस्थित रहे और 783 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 1921 शामिल हुए और 719 गैरहाजिर रहे। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कृषक इंटर कॉलेज भौंरी का निरीक्षण किया और ड्यूटी में तैनात कर्मियों से परीक्षा के बारे में जानकारी ली।

फोटो 14सीकेटीपी 28 परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 14सीकेटीपी 28 परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 14सीकेटीपी 28 परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 14सीकेटीपी 28 परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed