{"_id":"5f4547248ebc3e3cca0c7784","slug":"campaign-for-the-seizure-of-illegal-materials-chitrakutt-news-knp5788024149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों के जब्ती करण को चलाएं अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहों के जब्ती करण को चलाएं अभियान
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता कार्यक्रम, आईजीआरएस आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी तथा लौगिग प्रबंधक वन निगम के उपस्थित न होने पर जवाब-तलब करते हुए माह अगस्त का वेतन रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। दो दिन के अंदर डिफाल्टर व लंबित समस्याओं का निस्तारण संबंधित विभागों द्वारा नहीं किया गया तो उन अधिकारियों का माह अगस्त का वेतन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के कार्यों पर डी श्रेणी आई है वह तत्काल अपने लक्ष्यों के अनुरूप विकास कार्य कराएं।
सोमवार को बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि 30 सितंबर तक सार्वजनिक समारोह, सभाएं, धरना प्रदर्शन, जुलूस, झांकी आदि पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। अवैध असलहों के जब्ती करण की कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक भूमि में जो अवैध कब्जा किए हैं उन्हें भूमाफिया घोषित करते हुए कार्रवाई हो। अवैध खनन व परिवहन पर भी कार्रवाई करें। हवाई पट्टी के विस्तारीकरण पर कहा कि जो भी कमियां हैं तत्काल दूर कर लिया जाए। शासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने एयरपोर्ट अथारिटी व राइट्स संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक साथ रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 31 अगस्त तक सभी विद्यालयों पर शत प्रतिशत नि:शुल्क ड्रेस का वितरण कराएं। कहा कि स्वयं सहायता समूहों के द्वारा कपड़ों की सिलाई के कार्य पर प्रगति बढ़ाएं।
उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि जनपद में किसानों की समस्याओं को देखते हुए उर्वरक की उपलब्धता बनी रहे। किसी भी दशा में उर्वरक की समस्या नहीं होना चाहिए। गोशाला के संचालन पर खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं के संपर्क में रहकर जो सड़कों पर अन्ना गोवंश घूम रहे हैं उन्हें गोशालाओं पर संरक्षित करें। रसिन व छीबों गोशाला के निर्माण कार्य पर कहा कि 31 अगस्त तक पूर्ण कर हैंडओवर कराएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड व निर्माण खंड को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि विद्युत को लेकर काफी समस्याएं प्राप्त हो रही हैं इसमें सुधार लाएं। टोल फ्री नंबर 1912 पर समस्याएं अवगत कराएं। तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।