{"_id":"5fd2562b8ebc3e3ba47b5277","slug":"calling-the-response-from-the-project-manager-on-incomplete-tasks-chitrakutt-news-knp5991086102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः अधूरे कार्यों पर परियोजना प्रबंधक से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः अधूरे कार्यों पर परियोजना प्रबंधक से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल की मौजूदगी में गुरुवार को चित्रकूट पर्यटन के समेकित विकास के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि पुरातत्व विभाग के क्षेत्रों के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन अधिकारी के साथ भ्रमण करके प्राक्कलन तैयार किया जाए।
एसडीएम कर्वी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि परिक्रमा मार्ग के कार्यों की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। फुट ओवरब्रिज के निर्माण की समीक्षा पर कहा कि यह कार्य अक्तूबर 2020 तक हो जाना चाहिए, लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। इस संबंध में परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को जवाब तलब किया जाए।
बैठक में डीएम ने कहा कि पर्यटन विकास पर शासन का विशेष फोकस है, लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। पर्यटन अधिकारी से कहा सीडीओ के साथ बैठकर गणेश बाग के सुंदरीकरण पर पेयजल, पथ मार्ग, लाइट, बेंच की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार करा कर शासन को भेजें, ताकि धनराशि मिलते ही सुंदरीकरण कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश सरकार व भारत सरकार के मानक में जो पौराणिक धरोहर हैं, उनकी सूची भी उपलब्ध कराएं और जहां पर कार्य करा रहे हैं उसकी जानकारी दी जाए। कोठी तालाब के पास पार्क के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को उपलब्ध कराएं और पुरातत्व विभाग से एनओसी भी प्राप्त की जाए ताकि विकास कार्य कराए जा सकें।
फूड प्लाजा की दुकानों का आवंटन तत्काल करा दिया जाए। आरती स्थल राम घाट पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएं और चोपड़ा तालाब पर फव्वारा की व्यवस्था कराएं। डीएम ने सीडीओ से कहा कि मनरेगा कन्वर्जन से बाल्मीकि तमसा नदी का प्रस्ताव तैयार कराकर सफाई कराई जाए।
अधिशासी अभियंता से कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर जहां पर विद्युत पोल बीच में हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए। सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जी पी सिंह, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, एसडीएम कर्वी राम प्रकाश, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव व पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह मौजूद रहे।