फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Businessman's daughter stabbed to death

Chitrakoot News: व्यापारी की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 16 Nov 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Businessman's daughter stabbed to death
चित्रकूट। नकाबपोश बदमाशों ने शहर के नई दुनिया मोहल्ला निवासी गल्ला व्यापारी के घर घुसकर उसकी नाबालिग बेटी को चाकू से गोदकर मार डाला। परिजनों का दावा है कि लगभग 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी भी बदमाश लूट ले गए। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ, कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बनवारीपुर मोड़ के पास रहने वाले शिवनरेश अग्रहरि गल्ला व्यापारी हैं। शुुक्रवार को वह व्यापार के सिलसिले में घर से बाहर थे। मां और दो भाई भी गल्ले की दुकान में पिता का हाथ बंटाने गए थे। शिवनरेश की बेटी 13 वर्षीय मुस्कान घर में अकेले थी। इसी दौरान बदमाश घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने मुस्कान की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी। बदमाश लगभग 15 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि जब बेटी की सहेली कोचिंग के लिए घर पहुंची तो खून से लथपथ मुस्कान को देख शोर मचाया। जानकारी होते ही वह लोग पहुंचे। सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी राजकमल, शहर कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की। फॉरेंंसिक व डॉग स्क्वाड टीम भी जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुस्कान दो भाई व दो बहनों में छोटी थी। वह कक्षा 8 में पढ़ती थी। एक बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आशंका है कि बदमाश लूट के इरादे से आए होंगे। किशोरी ने किसी को पहचान लिया होगा तो पकड़े जाने के डर से गले और चेहरे पर चाकू मारकर हत्या कर दी। कितने की लूट हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने लूट की फिलहाल अभी तहरीर भी नहीं दी है। बदमाशों की संख्या दो या इससे अधिक ही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी भी की गई है।इसमें मोहल्ले के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की हैं। दो संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। -अरुण कुमार सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed