फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Burnt woman was killed by fire

आग से झुलसी महिला की मौत

Mon, 25 Sep 2017 11:41 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 25 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Burnt woman was killed by fire
मृतका शिवदेवी(फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताया है।
कोतवाली क्षेत्र के पुरवातरौंहा निवासी शिवदेवी (30) पत्नी गेंदेलाल रविवार की शाम को घर में आग से झुलस गई थी। परिजनों ने बताया था कि वह खाना बनाते समय आग से झुलसी है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे सतना रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पिता अशोह पहाड़ी निवासी शारदा पुत्र चंदू ने बताया कि उसकी पुत्री कई माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थी। इसी वजह से रविवार की शाम को घर में खाना बनाते समय अपने शरीर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली है। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतका के एक पुत्र एक पुत्री है। पति सूरत में रहकर मजदूरी करता है।


पति-सास समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
भरतकूप। 20 सितंबर को ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत व मौके पर मृतका के नंदोई का मोबाइल बरामद होने के मामले मेें पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 20 सितंबर को भरतकूप के पल्हरिया गांव की एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिस पर सोमवार को मृतका के भाई बिसंडा बांदा निवासी रामनरेश पुत्र राजकुमार ने पति रूप चंद्र, सास रनूआदेवी, बाबा रामदास, ननद विद्यादेवी व नंदोई बृजमोहन उर्फ छोूट के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed