फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Burnt a hundred houses by fire, potential loss of 10 million

आग से एक सैकड़ा घर जले, एक करोड़ का संभावित नुकसान

Mon, 10 Apr 2017 10:18 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 10 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Burnt a hundred houses by fire, potential loss of 10 million
आग से जलते घर, आग बुझाने के दौरान मौजूद ग्रामीण - फोटो : amarujala

विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। पहाड़ी थाना क्षेत्र के गडौली गांव में सोमवार को आग का कहर टूटा। अचानक आग लगने से एक-दो नहीं बल्कि एक सैकड़ा घर स्वाहा हो गए। चीख पुकार के बीच ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

आग से लगभग एक करोड़ की संपत्ति खाक हो गई। भारी पुलिस बल के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों का गांव में डेरा जमा हुआ है। अग्निपीड़ितों के रहने व भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। आग में प्रधान, पूर्व प्रधान व बीडीसी के भी घर जल गए। आग बुझाने के लिए कौशांबी व फतेहपुर से फायर बिग्रेड के वाहन बुलाने पड़े।
विज्ञापन



      जानकारी के अनुसार गडौली गांव मेें दोपहर तक सब कुछ सामान्य था अचानक डेढ़ बजे के बाद पश्चिमी छोर पर स्थित मुन्नीलाल कोटार्य के घर से अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। मुन्नी के घर में किसी के न होने से आग तेजी से फैली। हवा चलने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आस पास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव में कोहराम बच गया। हर कोई आग से बचने के लिए अपने घरों की जो सामग्री हाथ में आई उसे लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और सभी ने आग बुझाई लेकिन सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए।

      जानकारी होते ही एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ महेंद्र शुक्ला भारी फोर्स के साथ पहुंचे और पीड़ितों की मदद की। तीन फायर बिग्रेड के वाहन आग पर कंट्रोल नहीं कर पाए तो मदद के लिए कौशांबी व फतेहपुर जनपद से एक-एक वाहन मंगाया गया। देर शाम तक लगभग आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से तो लगभग एक सैकड़ा घरों के जलने और भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई गई है लेकिन इसका सही आंकलन मंगलवार को पूरी सूची बनने के बाद हो सकेेगा। उन्होंने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।


इस मौके पर सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, शिवशंकर सिंह, सुभाष अग्रवाल, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, जगदीश गौतम, धनराज निषाद, नायब तहसीलदार बेनी प्रसाद गुप्ता, बीडीओ शेरबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष हवलदार सिंह व अंगदप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed