बुंदेलखंड पैकेज का धन लूटने वाले नहीं ला पाए अच्छे दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के चुनाव के लिए चुनावी रैली में चित्रकूट पहुंचे अमित शाह ने लोगों से सवाल पूंछने शुरू कर दिए। कहा कि प्रदेश सरकार की कौन सी योजना का लाभ मिला है। इसके बाद सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 60 साल देश में राज करने वाले कांग्रेसी मोदी सरकार के ढाई साल का हिसाब मांग रही है। 2019 में पूरा हिसाब दिया जाएगा। यूपी सरकार ने पांच साल के काम का हिसाब नहीं दिया।
चेहरे व जाति धर्म देखकर नौकरी व लैपटाप बांटे गए। केंद्र सरकार के बुंदेलखंड पैकेज का मप्र क्षेत्र के बुंदेलखंड में सदुपयोग हुआ है। यूपी वाले बुंदेलखंड में दुरुपयोग हुआ। पूरे यूपी को बसपा सपा ने बारी बारी से लूटा है।