{"_id":"62c0838cc4c8e17f2e54605d","slug":"bundelkhand-express-will-be-connected-with-the-border-of-madhya-pradesh-chitrakoot-news-knp7055028194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश की सीमा से बुंदेलखंड एक्सप्रेस को जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश की सीमा से बुंदेलखंड एक्सप्रेस को जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने डीएम से कहा कि चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीएम को नक्शा बनाकर भेजने लिए कहा, जिससे आगे चलकर निर्माण कार्य कराया जा सके।
बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से चित्रकूट जिले के निवासियों को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र का तेजी के साथ विकास होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरतकूप क्षेत्र में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था, जिसका अब 13 जून को जालौन से शुभारंभ करेंगे।
इस मौके पर चित्रकूट धाम के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार की शाम को जिले के भरतकूप स्थित निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। जिन्होंने सड़क का शेष कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
प्रकाश व्यवस्था व टोलप्लाजा का काम जल्द पूरा करने को कहा। बांदा जिले से वाया रोड आए अपर मुख्य सचिव ने बागै नदी के पास जीरो प्वाइंट भरतकूप तक रुक-रुककर निरीक्षण किया। बनाए गए पुल, सड़क और फुटपाथ को देखा।