फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bundelakhand eksapresave ke kinaare bhoomi adhigrahan ko lekar pradarshan

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
bundelakhand eksapresave ke kinaare bhoomi adhigrahan ko lekar pradarshan
सदर तहसील के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भरतकूप इलाके में बुंदेलखंड एक्सप्र्रेसवे के किनारे की भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर किसानों ने सदर तहसील के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम कार्यालय में सौंपकर दूसरी जगह अधिग्रहण के लिए कहा है। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक पार्क बनाया जाना है।
विज्ञापन

भरतकूप इलाके के छटना ग्राम के मजरा पहरा व पल्हरियनपुरवा के मजरा भीषमपुर के किसानों ने शुक्रवार को सदर तहसील के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे पहरा गांव के पास रेलवे पटरी से पूरब पश्चिम में दो किलोमीटर और उत्तर में दो किलोमीटर अलग से भूमि अधिगृहीत की जा रही है। हल्का लेखपाल प्रस्तावित भूमि का भौतिक सत्यापन कर किसानों की सूची तैयार कर रहे हैं। दायरे में बस्ती सहित किसानों के खेत में लगे नलकूप भी आ रहे हैं। ऐसे में किसानों के परिवार परेशान हैं। किसानों ने कहा कि वह एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। दूसरी जगह जमीन अधिगृहीत की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर भोला प्रसाद कुशवाहा, लखन लाल, रामनरेश, राजेश, जीवनलाल, रामगोपाल, रामसनेही आदि मौजूद रहे। वहीं सदर तहसीलदार दिलीप सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्र्रेसवे के किनारे औद्योगिक पार्क का प्रस्ताव है। अभी भूमि अधिगृहीत नहीं की जा रही है। किसानों को कोई समस्या हो तो उनसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed