{"_id":"5cc7480cbdec22071771477d","slug":"buiyas-and-nephews-meet-25-years-nothing-done-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ और भतीजे को 25 साल मिले, कुछ नहीं किया : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ और भतीजे को 25 साल मिले, कुछ नहीं किया : शाह
Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में जनसभा के दौरान मंच पर संबोधन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह-
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बुआ और भतीजे को 25 साल का मौका मिला, लेकिन प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। विकास किया होता तो बुंदेलखंड की ऐसी हालत न होती। वह शहर के हाईवे किनारे बेड़ी पुलिया के पास चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा अध्यक्ष शाह ने किसानों सहित हर वर्ग को योजनाओं के माध्यम से लुभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि छोटे-बडे़ सभी किसानों को सामान्य निधि योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। किसानों को पेंशन दी जाएगी। छोटे व्यापारियों को जीएसटी से अलग रखा जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। भाजपा सरकार ने 133 योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सभी वर्गोँ को फायदा मिल रहा है। पहले एक सरकार आती थी एक ही जाति का काम करती थी। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है। उन्होंने गठबंधन पर भी तंज कसे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा व सोनिया गांधी के इशारे पर चलने वाला प्रधानमंत्री बताया।