फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bsa should clearify about sallery

मानदेय-वेतन के संबंध में स्थिति स्पष्ट करें बीएसए

Tue, 29 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Tue, 29 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
bsa should clearify about sallery

समायोजित शिक्षामित्रों ने शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में सोमवार को बैठक की। बाद में इन लोगों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि जब तक सरकार का कोर्ट के आदेश के संबंध में अनुपालन आदेश जारी नहीं होता, तब तक कराए गए कार्य दिवसों का वेतन-मानदेय भुगतान किया जाए।

विज्ञापन


बैठक में मौजूद ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, ललित कुमार, इंद्रसेन, सर्वेश यादव, प्रह्लाद कुमार, अनवर खां, जगदीश सिंह, संतोष कुमार, सैयद अली आदि ने कहा कि अगस्त 2014 में समायोजित शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन पश्चात वेतन आहरण का आदेश दिया गया था। इसके अनुपालन में अगस्त 2015 तक का वेतन भी आहरित किया जा चुका है। पर उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में कई समायोजित शिक्षक आर्थिक तंगी से परेशान हैं। शिक्षामित्रों का कहना है कि कोर्ट के निर्णय के बाद भी सरकार लगातार आश्वासन दे रही है कि शिक्षामित्र और शिक्षक अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed