{"_id":"5f970b2b8ebc3e5fa477c119","slug":"brother-in-law-died-in-road-accident-chitrakutt-news-knp5907067190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के थोथी नाले के पास ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक पर सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी अमित पटेल (25) पुत्र राजेंद्र पटेल, मप्र नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम वंशीपुर निवासी जीजा सुरेश (26) पुत्र भोला प्रसाद व दोस्त विक्रम पटेल (24) पुत्र रमेश निवासी भगनपुर के साथ रविवार को घर से निमंत्रण के लिए जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।
बाइक सवार भरतकूप कस्बे के मंदिर रोड पर पहुंचे ही थे, तभी थोथी नाले के पास एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिडंत हो गई। हादसे में जीजा-साले सुरेश व अमित की मौके पर ही मौत हो गई और विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
त्योहार की खुशी में छाया मातम
भरतकूप(चित्रकूट)। सड़क दुर्घटना में जीजा व साले की मौत से दोनो परिवारों में मातम है। त्योहार में खुशी का माहौल गम में बदल गया। गमगीन परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। अमित के एक पुत्र व एक पुत्री है। वह आंध्र प्रदेश की एक फैक्ट्री में मैनेजर था।
दशहरे के त्योहार पर आठ दिन पहले वह छुट्टियों में घर आया था। वह चार भाईयों में छोटा था। जीजा सुरेश पत्नी गोमती व बच्चे को लेकर ससुराल भगनपुर गांव आए थे। पोस्टमार्टम हाउस में भाजपा नेता सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे समेत ने परिजनों को ढांढस बंधाया है।