फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brother and sister drowned in the water filled mine pit, died

Chitrakoot News: खदान के गड्ढे में भरे पानी में डूबे भाई-बहन, मौत

Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister drowned in the water filled mine pit, died
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के परदवां के मजरा कनभय में अवैध खनन से हुए गड्ढे में भरे पानी में गुरुवार को भाई-बहन डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल से लगभग 80 मीटर दूर उनके माता-पिता और अन्य ग्रामीण काम कर रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। लगभग आधे घंटे बाद मां उन्हें ढूंढते आई तो गड्ढे में एक का शव उतराते देख चीख पड़ी। मजदूरों की मदद से दोनों के शव निकाले।
विज्ञापन

परदवा गांव के मजरा कनभय निवासी गनेश पासी ने बताया कि बेटा विकास (8) और बेटी कोमल (10) घर से कुछ दूर स्थित सिल्का सिंड की खदान के पास खेल रहे थे। हम लोग अन्य ग्रामीणों के साथ कुछ दूरी पर खदान में काम कर रहे थे। बताया कि दोनों भाई-बहन खेलते-खेलते वहां से कुछ दूर स्थित गड्ढे के पास पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढा अवैध खनन से हुआ था। इसमें पानी भरा है। इसी में दोनों गिरकर डूब गए। आसपास खेल रहे अन्य बच्चे डरकर भाग गए।
विज्ञापन

उधर, मां बिट्टी देवी उन्हें ढूढते आई और गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े देखे। एक बच्चा उतराता दिखा तो वह चीख पड़ीं। यह सुनकर कई ग्रामीण आए और गड्ढे मे घुसकर खोजा तो दोनों के शव मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि सिलिका सिंड का अवैध खनन कर बड़े बड़े गड्ढे कर दिए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। घटना के बाद खनन कराने वाले लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि यहां कोई वैध खदान नहीं है। इसकी कई बार शिकायत के बाद कार्रवाई भी की गई है। चार माह पूर्व आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed