{"_id":"60b4830a8ebc3e40c706b4c8","slug":"bride-eloped-with-the-lover-wedding-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की करतूत: होने वाले पति के नाम की लगवाई मेहंदी, पर प्रेमी के साथ गायब हो गई, अब इस जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की करतूत: होने वाले पति के नाम की लगवाई मेहंदी, पर प्रेमी के साथ गायब हो गई, अब इस जिद पर अड़ी
Mon, 31 May 2021 12:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 12:48 PM IST
सार
द्वारचार के दौरान बराती भोजन कर रहे थे तभी किसी ने बताया कि दुल्हन गायब है वह घर में नहीं है। इसकी जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने गायब दुल्हन को दूसरे गांव से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में चित्रकूट जिले के मऊ थानाक्षेत्र के एक गांव में बरात पहुंची तो दुल्हन लापता हो गई। वर-वधू पक्ष में जमकर कहासुनी हो गई। छोटी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा तो वह भी नाबालिग निकली। पुलिस दुल्हन को ढूंढकर लाई तो उसने वर को छोड़ प्रेमी से शादी करने की जिद कर दी है।
थाने में देर रात तक दोनों पक्षों की पंचायत चलती रही लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका है। 29 मई शनिवार की रात तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा पक्ष बरात लेकर दुल्हन पक्ष के गांव पहुंचा। बरातियों का नियमानुसार स्वागत हुआ फिर बैंडबाजे की धुन में नाचते गाते बराती दूल्हे को लेकर दुल्हन के आवास पहुंचे।
द्वारचार के दौरान बराती भोजन कर रहे थे तभी किसी ने बताया कि दुल्हन गायब है वह घर में नहीं है। इसकी जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। इधर सूचना मिलने पर यूपी 112 व थाना पुलिस टीम पहुंच गई और गायब दुल्हन को दूसरे गांव से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दुल्हन किसी सूरत से परिजनों द्वारा तय युवक से शादी करने को तैयार नहीं है वह प्रेमी के साथ ही जाने की बात कर रही है। इसे लेकर फिलहाल दोनों परिवार भी परेशान हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई फैसला नहीं हो सका है।