{"_id":"5e99e5958ebc3e769728a16e","slug":"bolero-collision-injured-five-including-mother-son-chitrakutt-news-knp5557281198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से मां-बेटे समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से मां-बेटे समेत पांच घायल
विज्ञापन
फोटो -4 - शहर के ओवरब्रिज में बोलेरो की टक्कर से टूटी पडी ठेलिया व बिखरी सब्जी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान तेज गति से जा रही बोलेरो ने शहर के ओवरब्रिज मेें दो बाइक समेत दो ठेलिया पर टक्कर मार दी। इससे ठेलिया चला रहे मां-बेटे बोलेरो के नीचे घुस गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके अलावा अन्य बाइक और ठेलिया चालक भी घायल हुए। स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल ने सभी पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां-बेटे की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है।
शुक्रवार की सुबह लॉकडाउन में दूध सब्जी खरीदने की कुछ समय की छूट के दौरान बनकट गांव की हीरामनी (45) पत्नी संतोष, पुत्र सत्येंद्र (15) के साथ ठेलिया में मिट्टी के घड़े रखकर बेचने के लिए बाजार आ रही थी। इसी प्रकार गांव के ही सुरेश पुत्र पहलवान, तरौंहा के देशराज पुत्र गनेश कुशवाहा सब्जी की खरीददारी कर ठेले में बेचने के लिए ओवरब्रिज के समीप खड़े थे।
इसी दौरान शिवरामपुर की ओर से तेज गति से आई बोलेरो ने ट्रैफिक चौराहा पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच सीएमओ कार्यालय में बाइक से ड्यूटी करने जा रहे बल्दाऊगंज मोहल्ले के नरेंद्र पटेल पुत्र रामधनी भी चपेट आ गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर बनकट गांव के प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बोलेरो समेत चालक को गिरफ्तार कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने मां-बेटे को प्रयागराज रेफर कर दिया है। प्रधान प्रतिनिधि ने वाहन उपलब्ध कराते हुए आर्थिक मदद दी है।
शराब के नशे में था चालक
चित्रकूट। स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पहले पीटा, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। दुर्घटना के दौरान अन्य वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि चालक बेहद गलत तरीके से वाहन चला रहा था। शिवरामपुर के पास भी दो वाहन में टक्कर मार कर भागा था। ओवरब्रिज पर पहले दो वाहनों को टक्कर लगने से बची थी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी को बोलेरो समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो -5 - शहर के ओवरब्रिज में बोलेरो की टक्कर के बाद नीचे दबी महिला व बाइक को बाहर निकालने का प्रयास ?- फोटो : CHITRAKUTT