फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bolero collision death of pilgrims

बोलेरो की टक्कर से तीर्थयात्री की मौत

Mon, 08 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Mon, 08 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision death of pilgrims
मौनी अमावस्या पर तीर्थक्षेत्र आ रहे श्रद्धालु को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर, सरवई निवासी महेश प्रजापति (40) पुत्र रजवा अपने गांव के छोटू के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने तीर्थक्षेत्र आ रहा था। भरतकूप चौकी क्षेत्र में रौली कल्याणपुर के पास हाईवे पर वह जैसे ही सड़क पार करने लगा, उसी समय कर्वी से बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा जबकि दूसरा साथी छोटू बच गया। गंभीर चोट आने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने में कामयाब रहा। इसके अलावा शिवरामपुर चौकी के पथरौड़ी मोड़ पर महेश कुमार (20) पुत्र शिव औतार व देव प्रसाद (21) पुत्र ननकू पाल निवासी कमासिन की बाइक पुलिया से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। इसी प्रकार छतरपुर निवासी किशन कुशवाहा (38) पुत्र बिहारी बेड़ी पुलिया के पास टेपों की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed