{"_id":"63767d72f2f09f10086ddd80","slug":"bolero-collides-with-pole-one-killed-five-injured-chitrakoot-news-knp728866869","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर के निधन पर अस्थि विसर्जन कर लौटते समय हादसे में दामाद की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर के निधन पर अस्थि विसर्जन कर लौटते समय हादसे में दामाद की मौत, पांच अन्य घायल
विज्ञापन
फोटो-8- अस्पताल में मौजूद घायल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे लोगों की बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के सतना जिले के दुरेह गांव निवासी वृद्ध हल्के प्रसाद की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को उनकी अस्थि विसर्जन करने दामाद धर्मेंद्र (40) निवासी खांभा कोठी, सतना, कंचनपुर के रिश्तेदार ओमप्रकाश, गढ़ी पड़रिया के किशोरी लाल, जगदीशगंज के अर्जुन, डरेहा के अरविंद, नागौध के वाहन चालक राकेश प्रयागराज गए थे।
रात को लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे बरगढ़ थाना क्षेत्र के मऊ मार्ग पर चालक को झपकी आ गई। इससे बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर मऊ व बरगढ़ थाने की पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की दिव्यांग पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।