{"_id":"688fa9992e681542220ab96c","slug":"bolero-collided-with-truck-on-the-highway-nine-pilgrims-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-118750-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो नौ तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो नौ तीर्थयात्री घायल
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। राष्ट्रीय राजमार्ग के बरगढ़ थाना क्षेत्र की घाटी पर रविवार सुबह सीमेंट लदे ट्रक की बोलेरो से टक्कर हो गई। ट्रक व बोलेरो पलट गए। इसमें बोलेरो सवार छतरपुर जिले के एक परिवार के आठ तीर्थयात्री घायल हो गए। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
छतरपुर मप्र के कटेवहरा निवासी सतीश अवस्थी ने बताया कि उनका परिवार रविवार को तड़के बोलेरो से संगम स्नान करने प्रयागराज जा रहा था। बरगढ़ घाटी में चालक को झपकी आने पर बोलेरो अनियंत्रित हो गई। इसी बीच सामने से सीमेंट लदे आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों वाहन पलट गए। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। अस्पताल में होश आने पर देखा कि वह घायल हैं। इसके अलावा परिवार के कामता, भूदेव, अरुणा, सुधीर, अवध बिहारी, भूमि व मानसी भी घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज के बाद सभी को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि बोलेरो चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। दोनों वाहन सड़क पर पड़े थे। सीमेंट भी बिखरी पड़ी थी। जेसीबी से दोनों वाहन व सीमेंट को हटाकर रास्ता खुलवाया गया।