{"_id":"6903a6cc0c2b9e6c67000eb7","slug":"bolero-collided-with-a-bike-two-friends-injured-one-dead-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122659-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्त घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्त घायल, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तेज रफ्तार एक बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक की मौत हो गई जबकि दो दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक भाग निकला। हादसा भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में टोल प्लाजा के पास हुआ।
पुनाहुर थाना बिसंडा जिला बांदा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसका पुत्र बलवीर अपने ही गांव के दोस्त शिव मूरत के साथ चित्रकूट में दर्शन करने बाइक से जा रहा था। दोस्त ने नई बाइक ली थी तो इसी खुशी में देानों चित्रकूट जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो पीछे से आई बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसमें उसके पुत्र बलवीर की मौत हो गई। जबकि शिवमूरत घायल हुआ है। बाइक चालक शिवमूरत हेलमेट पहने था। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। बोलेरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन