फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bodies of cousin brother and sister found hanging from a noose

Chitrakoot News: फंदे पर लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव

Sun, 06 Jul 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bodies of cousin brother and sister found hanging from a noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोही (चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे चित्रकूट मप्र के बरौंधा गांव के कोठिला पहाड़ पर चचेरे भाई बहन के शव फंदे से लटके मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने दोनों की शिनाख्त कर बताया कि कारण की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। रिश्ता व परिजनों की अड़चन की वजह से एक न हो पाने के भय से दोनों ने फंदा लगा लिया है।
एक व्यक्ति ने बताया कि उसका पुत्र शनिवार की दोपहर को घर से बिना बताए चला गया था। पास में ही रहने वाली रिश्ते में लगने वाली उसकी चचेरी बहन (17) भी घर से गायब थी। दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह गांव से लगभग तीन किमी दूर कोठिला पहाड़ के जंगल में मवेशी चराने पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने एक पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। इसके बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अभिनव सिंह भी मय फोर्स पहुंचे। दोनों ने एक ही बड़े गमछे से दोनों छोर से फंदा लगाया था। पेड़ की टहनी से दोनों लटके होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन दोनों के फंदा लगाने के पीछेे कारण बताने में टालमटोल कर रहे हैं। कई ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। रिश्ते में भाई बहन लगने से परिजनों को यह कतई मंंजूर नहीं था। ऐसे में दोनों ने मिलकर फंदा लगाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed