{"_id":"6248a2de97e0d37eb813d0c1","slug":"bodi-pokhari-forest-fire-chitrakoot-news-knp6889921170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोड़ी पोखरी के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोड़ी पोखरी के जंगल में लगी आग
विज्ञापन
खोही के पास खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रामनगर क्षेत्र के बोड़ी पोखरी के जंगल में आग लग गई। जिससे धू -धू कर पेड़ व झाड़ झंकार जलने लगे। शनिवार को जब लोगों को पता लगा तो वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके अलावा सदर और मानिकपुर विकास खंड के एक-एक गांव में किसानों के खेतों में आग लगने से फसलों का नुकसान हुआ है।
शनिवार की सुबह रामनगर क्षेत्र के लोगों ने देखा कि बोड़ी पोखरी के जंगल से धुएं के साथ आग की लपटे उठ रहीं हैं। आग से जंगल में स्थित पेड़ पौधे व झाड़ झंकार धूं-धूं कर जल रहे थे। सूचना पर पहुंचे वन विभाग व दमकल की टीमों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू किया। जंगल की आग शनिवार की शाम तक सुलगती रही।
वहीं दूसरी ओर, सदर विकास खंड के खोही गांव में बृजभूषण अवस्थी के खेत लगी गेहूं की फसल में ऊपर से निकले तारों की चिंगारी से जल गई। करीब एक बीघा की फसल का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया है। इसी तरह मानिकपुर विकास खंड के माराचंद्र गांव में रामेश्वर के खलिहान में आग लगने से लगभग दो बीघे की फसल जल गई। अग्नि शमन विभाग के जिला प्रभारी अधिकारी यतींद्र उमराव ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया है।