{"_id":"5e4d50458ebc3ef28e6afa29","slug":"board-examinations-held-in-chitrakoot-on-second-day-in-peaceful-atmosphere-chitrakutt-news-knp545625276","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में हुई बोर्ड परीक्षायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में हुई बोर्ड परीक्षायें
विज्ञापन
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं दूसरे दिन बुधवार को भी शांतिपूर्ण तरीके से हुईं। पहली पाली में इंटर के संगीत विषय की परीक्षा में सभी परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, दूसरी पाली में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के सामान्य आधारिक विषय की परीक्षा में 455 में से 434 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 21 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
इसी तरह चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के सचल दल ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दूसरे दिन भी बोर्ड परीक्षायें शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान व इंटर चित्रकला, आलेखन/ प्रावैधिक/रंजनकला की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान, भूगोल व वाणिज्यवर्ग बहीखाता तथा लेखाशास्त्र परीक्षा होगी।
उन्होंने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे समय सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर परीक्षाओं का जायजा लेते रहे। वहीं, शिक्षा विभाग के सचल दल में बीएसए प्रकाश सिंह, डायट उप प्राचार्य रतन सिंह ने भी कई परीक्षा केन्द्रों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने डायट प्राचार्य के साथ हेमसिंह, विमल भाष्कर, आराधना सिंह, शहनाज बानों व बीएसए के सचल दल में वन्दना सिंह, आशा पांडेय, प्रदीप वाजपेई, सूर्यांश पाण्डेय शामिल रहे।
विज्ञापन
--------------------
गलत प्रश्नपत्र देने शुरु हुई जांच
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र में मंगलवार को चल रही बोर्ड परीक्षा में इंटर के विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को हिंदी के पेपर की जगह कला का पेपर दिया था। इस पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई। इस मामले में जिलाविद्यालय निरीक्षक बलिराज राम केंद्र में जाकर परीक्षा केंद्र प्रभारी से पूछतांछ कर जांच शुरू कर दिया है।