फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Blessing is not a burden

बोझ नहीं आशीर्वाद है बुजुर्ग

Fri, 01 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blessing is not a burden
Blessing is not a burden - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राज्य वरिष्ठ नागरिक नीति के अंतर्गत संचालित अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक वृद्ध दिवस पर जिला मुख्यालय में देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धजन आश्रम विनायकपुर वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी को वस्त्र आदि का वितरण कर कहा कि किसी को कोई बोझ न समझे। समाज में वृद्धजनों की बेहद जरूरत होती है। उनके अनुभव से आगे की पीढ़ी काम करती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्त्रस्म के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जन जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं समस्त सम्मानित अधिकारीगण द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को अंग वस्त्र व फल देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी संस्कृति सनातन संस्कृति है सरकार सदैव जनता के साथ है एवं देखभाल का प्रयास किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य की देखरेख सब सरकार के माध्यम से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारे सामाजिक संस्कार हैं कि बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखा जाए। समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वृद्धजन आश्रम में 49 पुरुष और 26 महिलाएं यहां पर रहते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डा. आरके गुप्ता, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, वृद्धजन आश्रम के प्रबंधक अमरीश श्रीवास्तव आदि संबंधित अधिकारी तथा वृद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed