{"_id":"667b0889b70a9402340e51f4","slug":"bjp-members-took-out-a-silent-procession-wearing-black-bands-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107838-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: काली पट्टी बांध भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: काली पट्टी बांध भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस
Tue, 25 Jun 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर मंगलवार को भाजपा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान काला दिवस मनाकर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस भी निकाला गया।
मुख्यालय स्थित डाक बंगले के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय आपात काल था। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि आपातकाल के समय तत्कालीन कांंग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की थी। जिसमें एक लाख लोगों को जबरन जेल भेज दिया गया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी ने विचार रखे । इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश खरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, तीरथ तिवारी आदि मौजूद रहे।