{"_id":"642b2b5ae55ab98a78066934","slug":"bjp-leader-alleges-conspiracy-to-hit-car-chitrakutt-news-c-12-1-161235-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भाजपा नेता का आरोप कार में टक्कर लगना साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भाजपा नेता का आरोप कार में टक्कर लगना साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। पांच साल पहले नहर में कार गिरने और पांच व्यापारियों की मौत की घटना एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा के जिला संयोजक नीरज गुप्ता ने शनिवार रात ट्रक की टक्कर से कार पलटने की घटना को हादसा नहीं साजिश बताया है। कहा कि पांच साल पहले एक हादसे में उनके भाई की भी मौत हो गई थी। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर गोशाकुतुब गांव के पास 16 अक्तूबर 2018 को एक कार पुल से नहर में चली गई थी। हादसे में बांगरमऊ कस्बे के पांच व्यापारियों की मौत हो गई थी। इनमें भाजपा नेता के बड़े भाई सूरज कुमार गुप्ता भी थे। शनिवार की रात भाजपा नेता नीरज गुप्ता की कार में बांगरमऊ के पास ट्रक ने टक्कर मारी थी। इससे कार पलट गई थी। उन्होंने पांच साल पहले हुई घटना का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना सुनियोजित साजिश है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नीरज गुप्ता की तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। अगर कोई सुराग मिलता है तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी।