फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Biyawal Ghat trembled with bullets

गोलियों से थर्राया बियावल घाट

Mon, 17 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Biyawal Ghat trembled with bullets
मानिकपुर के बरदहा नदी किनारे से हो रहा मिटटी खनन व ढुलान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल घाट पर बालू ढुलान को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसमें खदान संचालक व उसके सहयोगी बाल-बाल बचे। मामले में आरोपी भाजपा नेता के पुत्र समेत दो लोगों को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है। मौके से बालू लदा ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम में 15 जनवरी को यमुना नदी किनारे बियावल घाट पर कुछ ट्रैक्टरों से अवैध बालू ढुलान की सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टरों को पकड़ा था। इस मामले में जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने स्थानीय भाजपा नेता नवल किशोर मिश्रा के पुत्र शिव भोला व उसके एक सहयोगी इष्टदेव उर्फ पनसुक्खी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसी मामले में दोनों आरोपी रविवार की देर शाम बियावल घाट पहुंचे और घाट संचालक सुनील पांडेय से तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों में रवन्ना कोलेकर मामला गर्मा गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें खदान संचालक व उसके सहयोगी बाल-बाल बच गए। आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। मामले की जानकारी होने पर सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता के पुत्र समेत दोनों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed