{"_id":"5ed7de268ebc3e90586e73cb","slug":"bina-anumati-khanan-per-hogi-karwai-chitrakutt-news-knp5635759162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति मिट्टी खनन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति मिट्टी खनन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)। बिना अनुमति मिट्टी खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
बुधवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बुधवार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिसमें जिलाधिकारी ने यूपीडा तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाएं। शासन से लगातार समीक्षा जाती है और प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य छह लेन पर किया जा रहा है। जिसकी चौड़ाई 110 मीटर है। उन्होंने बताया कि मिट्टी का कार्य चल रहा है इसका निर्माण कार्य 36 माह में पूर्ण करने की अवधि है। छह पैकेज पर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिट्टी के खनन कार्य की अनुमति लें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
-