फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bikes collide, two people died

आमने सामने से टकराई बाइक दो की मौत

Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide, two people died
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के महुवा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आने से जान गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ीखुर्द गांव के कल्लू (40) अपने परिचित घनश्याम (45) निवासी ग्राम हनुवा के साथ बाइक से राजापुर के सरधुवा स्थित गैरेज जा रहा था। तभी राजापुर की ओर से कृष्णा (18) पुत्र जागेश्वर निवासी बाबा घाट अपने दो साथियों के साथ बाइक से आ रहा था। महुवा गांव के समीप भिड़ंत हो गई। जिससे सभी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां घायल कल्लू व कृष्णा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घनश्याम को गंभीर हालत में डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। मृतक कल्लू वाहन मिस्त्री था। दो पुत्री, पत्नी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कृष्णा के आठ भाई व दो बहन हैं। मजदूरी कर भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

टेंपो पलटा, किशोर की मौत
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से टेंपों में सवार किशोर की मौत हो गई। दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
मुख्यालय के भरतपुरी मोहल्ला के विपिन (19) पुत्र राजेश सोमवार को सवेरे चित्रकूट से दर्शन कर टेंपो में सवार होकर घर आ रहा था। कपसेठी के समीप सामने से आ रहे ट्रक की ठोकर से टेंपो पलट गई। जिससे टेंपों में सवार राजा (23) पुत्र प्रहलाद व विपिन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। राजा की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है। मृतक विपिन इकलौता पुत्र था। बहन व मां रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed