फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bike stand broken couple serious

Chitrakoot News: बाइक का स्टैंड टूटा, दंपती घायल

Thu, 23 Mar 2023 05:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
bike stand broken couple serious
अन्य हादसों में तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की शाम अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया निवासी सुरेश कुमार (45) पत्नी शोभा देवी (30) के साथ चित्रकूट से दर्शन कर गांव जा रहे थे। कर्वी कोतवाली के देवांगना घाटी स्थित मोड़ पर अचानक बाइक का स्टैंड टूट गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, कर्वी कोतवाली के चकौंध गांव के पास बुधवार की रात खरसेड़ा पहाड़ी निवासी राजू (30) बेटी नीलम (14) के साथ बाइक से वापस गांव जा रहे थे। चकौंध गांव के पास अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। घायल राजू ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार की शाम शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी कल्लू (24) पुत्र मनोज पैदल अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह पथरौड़ी मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed