फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike-riding uncle-nephew dies due to truck collision on highway

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding uncle-nephew dies due to truck collision on highway
चित्रकूट/भरतकूप। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रंपुरवा मोड़ पर गुरुवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गए। मरने वाले दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक चालक ट्रक समेत भाग चुका था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर निवासी इस्माइल रजा (35) पुत्र कुदरत शाह अपने चाचा रहीम बक्श (35) पुत्र अमीरा के घर राजनगर अतर्रा जिला बांदा गए थे। देर शाम इस्माइल उन्हें बाइक पर बैठाकर पहाड़ी लौट रहा था। हाईवे के भरतकूप थानान्तर्गत रंपुरवा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर गिरे और कुचल गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। तब तक ट्रक लेकर चालक भाग चुका था। पुलिस टीम ने दोनों लहुलुहान को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दोनों के मृत होने की पुष्टि की। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। रात में परिजन पहुंच गए, वह रो-रोकर बेहाल दिखे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए था लेकिन हादसे में हेलमेट सिर से दूर छिटक गया। फिलहाल सिर में लगी चोटों से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed