{"_id":"64f0ea3566e21631d606fbd4","slug":"bike-riding-miscreants-looted-teachers-chain-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1340-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका की चेन लूटी
Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सहायक अध्यापिका के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना के दौरान अध्यापिका चिल्लाते हुए जमीन पर गिर गई फिर मोबाइल से इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट परिसर स्थित प्रोफेसर कालोनी में अध्यापिका द्रौपदी अग्रवाल रहती हैं। वह कदरा गूदर सीतापुुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। गुरुवार की सुबह काॅलोनी के परिसर में बेलपत्र तोड़ने गई थी। तभी वहां एक बाइक में सवार दो युवक गुजरे और उसके गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए।
जिसके चलते अध्यापिका जमीन पर गिर गई और उनके गले में चोट भी आई। इस संबंध में सीतापुर चौकी प्रभारी जर्नादन सिंह ने बताया कि अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनकी तलाश जारी है।