{"_id":"65b69ab6de7758f075082369","slug":"bike-riding-contractor-dies-due-to-collision-with-truck-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104575-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत
Sun, 28 Jan 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। रैन बसेरा में मजदूरों को खाना देने जा रहे बाइक सवार ठेकेदार की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशगंज बस स्टैंड निवासी बुद्ध विलास द्विवेदी ने बताया कि उसका पुत्र सुधांशु द्विवेदी उर्फ नितिन (30) रैन बसेरा सीतापुर में ठेकेदार था। शनिवार की रात वह बाइक से मजदूरों के लिए खाना लेकर रैन बसेरा सीतापुर जा रहा था। मंदाकिनी पुल पार करके हाईवे पर नटबाबा मोड़ के पास पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत दूर जा गिरा। पुलिस टीम ने आकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया।
वह दो भाइयों में छोटा था। मां किरन देवी व पत्नी काजल का रो-रोकर हाल बेहाल है। एक साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वह हेलमेट लगाए था लेकिन ट्रक की टक्कर लगते ही हेलमेट भी दूर जा गिरा।