{"_id":"627173fe90c9bb4a383dfa70","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-dumper-collision-chitrakoot-news-knp694744999","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। ये निमंत्रण से लौट रहे थे। भरतकूप थाना अंतर्गत टिटिहरा मार्ग पर मंगलवार को सवेरे यह दुर्घटना हुई।
बांदा जिले के खुरहंड के मसुरी गांव की ऊषा मिश्रा (60) पत्नी उद्वोत कुमार मिश्रा अपने पुत्र विकास (35) के साथ बाइक से टिटिहरा गांव में बहन की नातिन की शादी में गई थी। सवेरे घर लौटते समय डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें महिला सड़क पर जा गिरी। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पुत्र दूर गिरकर घायल हो गया। हेलमेट पहनने के कारण पुत्र के सिर पर चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दो पुत्र, एक पुत्री है। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
सड़क हादसे में चार घायल
चित्रकूट। मप्र के सतना जिले के नयागांव थाना अंतर्गत सेमरिया का रमेश पांडेय, शिवरामपुर के मछरिहा का कंचन, पहाड़ी के रेहुंटा का शिवबरण, राजापुर के धुमाई का जय सड़क हादसे में घायल हो गए। जिला अस्पताल में इनका इलाज कराया गया। (संवाद)