{"_id":"62094d810465d5774a52229f","slug":"bike-rider-uncle-nephew-injured-in-vehicle-collision-chitrakoot-news-knp680474455","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदाकिनी नदी के पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाराकादगंज निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र रामकरण यादव व सुनील (20) पुत्र रामभवन बाइक से सब्जी लेने जिला मुख्यालय आ रहे थे। जब बाइक मंदाकिनी नदी के पुल के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।
जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला मुख्यालय में भर्ती कराया। घायलों में सुनील पुत्र रामकरण की सगाई की रस्म 14 फरवरी को होनी है। बाइक चालक चाचा हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया है।